रेल चली छुक-छुक - अजय जनमेजय

Ajay Janmejayअजय जनमेजय28 Nov 1955

2 min read · 12.4K reads

रेल चली छुक-छुक,
रेल चली छुक-छुक!

रेल में थे नाना,
साथ लिए खाना।
खाना खाया चुप-चुप,
रेल चली छुक-छुक!

रेल में थी दादी,
बिल्कुल सीधी-सादी।
देख रही टुक-टुक,
रेल चली छुक-छुक!

रेल में थी मुनिया,
देखने को दुनिया।
दिल करे धुक-धुक,
रेल चली छुक-छुक!
Ajay Janmejay
About the poet

Ajay Janmejay अजय जनमेजय

अजय जनमेजय बाल साहित्य के प्रसिद्ध कवि हैं। Ajay Janmejay is a famous poet of children's literature.

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like