हाथ से नापता हूँ दर्द की गहराई को - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

हाथ से नापता हूँ दर्द की गहराई को
ये नया खेल मिला है मेरी तन्हाई को

था जो सीने में चराग़-ए-दिल-पुर-ख़ूँ न रहा
चाटिए बैठ के अब सब्र ओ शकेबाई को

दिल-ए-अफ़सुर्दा किसी तरह बहलता ही नहीं
क्या करें आप की इस हौसला-अफ़ज़ाई को

ख़ैर बद-नाम तो पहले भी बहुत थे लेकिन
तुझ से मिलना था के पर लग गए रुसवाई को

निगह-ए-नाज़ न मिलते हुए घबरा हम से
हम मोहब्बत नहीं कहने के शनासाई को

दिल है नैरंगी-ए-अय्याम पे हैराँ अब तक
इतनी सी बात भी मालूम नहीं भाई को
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

    चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शयसिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

    12.4K reads
  5. छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

    छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई सेदिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

    12.4K reads