अब सोचिये तो दाम-ए-तमन्ना में आ गए - अहमद अज़ीम

Ahmad Azimअहमद अज़ीम

3 min read · 12.4K reads

अब सोचिये तो दाम-ए-तमन्ना में आ गए
दीवार ओ दर को छोड़ के सहरा में आ गए

तस्वीर थे जो अव्वलीं सर-शारियों में लोग
वो ज़ख़्म बन के चश्म-ए-तमन्ना में आ गए

उन से भी पूछिये कभी अपनी ज़मीं का कर्ब
जो साहिलों को छोड़ के दरिया में आ गए

वहशत ने यूँ तो ख़ूब दिया हर क़दम पे साथ
लेकिन तेरे फ़रेब-ए-दिल-आरा में आ गए

इस अंजुमन में अंजुम ओ ज़हरा भी थे मगर
हम शब-गुज़ीदा सिहर-ए-सुरय्या में आ गए.
Ahmad Azim
About the poet

Ahmad Azim अहमद अज़ीम

His famous lines of poem : अगर वो पूछे, कोई बात क्या बुरी लगी है ज़ियादा सोचना मत, बोल देना, जी! लगी है उसे मनाते मनाते मैं रूठने लगा था फिर उसने पूछ लिया, फ़िल्म कौन सी लगी है

View profile & all 10 Poems / Stories

More from Ahmad Azim

  1. ऐसा इलाज-ए-हबस-ए-दिल-ए-ज़ार चाहिए - अहमद अज़ीम

    ऐसा इलाज-ए-हबस-ए-दिल-ए-ज़ार चाहिएइक दर फ़सील-ए-जाँ में हवा-दार चाहिए

    12.4K reads
  2. ऐसी भी कहाँ बे-सर-ओ-सामानी हुई है - अहमद अज़ीम

    ऐसी भी कहाँ बे-सर-ओ-सामानी हुई हैजो सब को मुझे देख के हैरानी हुई है

    12.4K reads
  3. दस्तक हवा की सुन के कभी डर नहीं गया - अहमद अज़ीम

    दस्तक हवा की सुन के कभी डर नहीं गयालेकिन मैं चाँद-रात में बाहर नहीं गया

    12.4K reads
  4. फ़ितना उठा तो रज़्म-गह-ए-ख़ाक से उठा - अहमद अज़ीम

    फ़ितना उठा तो रज़्म-गह-ए-ख़ाक से उठासूरज किसी के पैरहन-ए-चाक से उठा

    12.4K reads
  5. इश्क़ में हो के मुब्तला दिल ने कमाल कर दिया - अहमद अज़ीम

    इश्क़ में हो के मुब्तला दिल ने कमाल कर दियायूँ ही सी एक शक्ल को ज़ेहरा जमाल कर दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like