सरल गिलहरी - अहद प्रकाश

Ahad Prakashअहद प्रकाश17 Sept 1951 – 7 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

नीम की छैयाँ ता-था-थैया
आई गिलहरी देखो भैया,
दौड़ रही है, नाच रही है
खेल रही है खो-खो भैया!

ऊपर आती, नीचे जाती
डाली पर झटपट चढ़ जाती,
कुतर रही है जाने क्या यह
आहट पाते ही छिप जाती!

चंचल, सुंदर, सबसे न्यारी
प्यारी-प्यारी सरल गिलहरी,
माँ को बहुत भली लगती है
सिया-राम की चपल गिलहरी!
Ahad Prakash
About the poet

Ahad Prakash अहद प्रकाश

Ahad Prakash

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like