प्रतिध्वनि - आग्नेय

Agenyaआग्नेय24 Sept 1935

2 min read · 12.3K reads

देखना
एक दिन
इस तरह चला जाऊंगा
ढूंढोगी तो दिखूंगा नहीं

लौटता रहा हूँ बार-बार
प्रतिध्वनि बनकर
तुम्हारे जीवन में

देखना
एक दिन
इस तरह चला जाऊंगा

लौट नहीं पाऊंगा
प्रतिध्वनि बनकर
तुम्हारे जीवन में।
Agenya
About the poet

Agenya आग्नेय

Agenya

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like