रोने से जो भड़ास थी दिल की निकल - शाएर क़ज़लबाश

Agra Shayar Kajalbashआग़ा शाएर क़ज़लबाश5 Mar 1871 – 12 Mar 1940

3 min read · 12.4K reads

रोने से जो भड़ास थी दिल की निकल गई
आँसू बहाए चार तबीअत सँभल गई

मैं ने तरस तरस के गुज़ारी है सारी उम्र
मेरी न होगी जान जो हसरत निकल गई

बे-चैन हूँ मैं जब से नहीं दिल-लगी कहीं
वो दर्द क्या गया के मेरे दिल की कल गई

कहता है चारा-गर के न पाएगा इंदिमाल
अच्छा हुआ के ज़ख्म की सूरत बदल गई

ऐ शम्मा हम से सोज़-ए-मोहब्बत के ज़ब्त सीख
कमबख़्त एक रात में सारी पिघल गई

शाख़-ए-निहाल-ए-उम्र हमारी न फल सकी
ये तो है वो कली जो निकलते ही जल गई

देखा जो उस ने प्यार से अग़्यार की तरफ़
शाएर क़सम ख़ुदा की मेरी जान जल गई
Agra Shayar Kajalbash
About the poet

Agra Shayar Kajalbash आग़ा शाएर क़ज़लबाश

उपनाम :'शाएर' मूल नाम :आग़ा ज़फ़र बेग क़ज़लबाश जन्म :5 मार्च 1871 निधन :12 मार्च 1940 Nickname: 'Share' Original Name: Agha Zafar Baig Qazalbash Born: 5 March 1871 Died: 12 March 1940

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Agra Shayar Kajalbash

  1. बहार आई है फिर चमन में नसीम - शाएर क़ज़लबाश

    बहार आई है फिर चमन में नसीम इठला के चल रही हैहर एक गुंचा चटक रहा है गुलों की रंगत बदल रही है

    12.4K reads
  2. दिल सर्द हो गया है तबीअत बुझी हुई - शाएर क़ज़लबाश

    दिल सर्द हो गया है तबीअत बुझी हुईअब क्या है वो उतर गई नद्दी चढ़ी हुई

    12.4K reads
  3. जब्र को इख़्तियार कौन करे - शाएर क़ज़लबाश

    जब्र को इख़्तियार कौन करेतुम से ज़ालिम को प्यार कौन करे

    12.4K reads
  4. मुझ को आता है तयम्मुम न वज़ू आता - शाएर क़ज़लबाश

    मुझ को आता है तयम्मुम न वज़ू आता हैसजदा कर लेता हूँ जब सामने तू आता है

    12.4K reads
  5. उन्स अपने में कहीं पाया न बे-गाने - शाएर क़ज़लबाश

    उन्स अपने में कहीं पाया न बे-गाने में थाक्या नशा है सारा आलम एक पैमाने में था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी