क्या लिक्खूं उनको मुश्किलें अलकाब मे भी हैं - आदिल रशीद

Adil Rashidआदिल रशीद25 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

क्या लिक्खूं उनको मुश्किलें अलकाब मे भी हैं
महताब लिक्खूं , दाग़ तो महताब मे भी हैं

उपजाऊ मिटटी मिलती है बंजर ज़मीन को
सोचो अगर तो फायदे सैलाब मे भी हैं

दुनिया के साथ अपना टू लहजा बदल के देख
गर ऐब हैं, तो खूबियाँ तेजाब में भी है

कहने को पांच -पांच नदी बहती हैं मगर
महरूम-ए-आब खेत तो पंजाब मे भी है

मुश्किल है मैं हूँ आप की फितरत से आशना
पोशीदा राज़ आपके आदाब मे भी हैं

अलकाब =सम्बोधन का बहुवचन
महताब = चाँद
महरूम-ए-आब= पानी से वंचित,पानी से महरूम
पोशीदा= छुपे हुए
Adil Rashid
About the poet

Adil Rashid आदिल रशीद

Adil Rashid

View profile & all 28 Poems / Stories