फिसलन - अदनान कफ़ील दरवेश

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

2 min read · 12.4K reads

यहाँ
बहुत फिसलन है, साथी !
चलो, कहीं दूर चलते हैं ।

अपनी चमकीली चप्पलें उतार
धरती के किसी अपरिचित छोर पर

जहाँ धरती हमारे क़दमों के लिए
अपनी हथेली
ख़ुद-ब-ख़ुद आगे बढ़ाती हो ....।

(रचनाकाल: 2015, दिल्ली)
अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories