जब दिन लौट रहा था - अदनान कफ़ील दरवेश

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

जब दिन
पश्चिम के आकाश में
तेज़ी से लौट रहा था
मैं हज़ारों मील दूर
तुममें लौट रहा था

तुम
जो मेरा घोंसला थीं
एक थके पक्षी का घोंसला

मेरा
लिबास थीं तुम
जिसमें मैं समा रहा था

दक्षिण के मलिन आकाश में
मेरी प्रार्थनाएँ
गुत्थम-गुत्था हुई जाती थीं
ईश्वर का मुख
विस्मय में खुला था
क्योंकि वो पश्चिम के आकाश में बैठा था
और मेरा रुख़
उसके मुताबिक नहीं था !

(रचनाकाल: 2016)
अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories