तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है

Adam GondviAdam Gondvi22 Oct 1947 – 18 Dec 2011

1 min read · 13.3K reads

तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है

उधर जम्हूरियत का ढोल पीते जा रहे हैं वो
इधर परदे के पीछे बर्बरीयत है ,नवाबी है

लगी है होड़ - सी देखो अमीरी औ गरीबी में
ये गांधीवाद के ढाँचे की बुनियादी खराबी है

तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के
यहाँ जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है

Adam Gondvi
About the poet

Adam Gondvi

Adam Gondvi (born Ram Nath Singh; 22 October 1947 – 18 December 2011)was an Indian poet from Atta Paraspur, Gonda, Uttar Pradesh. He wrote poetry in Hindi, highlighting the plight of marginalized castes, Dalits, impoverished people. Born in a poor farmer fami…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Adam Gondvi

  1. मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको

    आइए महसूस करिए ज़िन्दगी के ताप कोमैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको

    14.3K reads
  2. जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक़्क़ाम कर देंगे

    जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक़्क़ाम कर देंगेकमीशन दो तो हिन्दोस्तान को नीलाम कर देंगे

    12.9K reads
  3. आँख पर पट्टी रहे और अक़्ल पर ताला रहे

    आँख पर पट्टी रहे और अक़्ल पर ताला रहेअपने शाहे-वक़्त का यूँ मर्तबा आला रहे

    13.6K reads
  4. भुखमरी की ज़द में है या दार के साये में है

    भुखमरी की ज़द में है या दार के साये में हैअहले हिन्दुस्तान अब तलवार के साये में है

    12.8K reads
  5. बज़ाहिर प्यार की दुनिया में जो नाकाम होता है

    बज़ाहिर प्यार की दुनिया में जो नाकाम होता हैकोई रूसो कोई हिटलर कोई खय्याम होता है

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like