वन-कुटीर में इसी निराले
पड़े हुए थे डेरे डाले।
कभी कड़कती हुई अँधेरी
मैं विद्युल्लतिका बल खाती
पल पल पर दीपित रंधों से
द्रवत् स्वर्ण की झड़ी झँकाती।
बाहर वृक, चीते चिल्लाते;
भीतर थे हम बात चलाते।
वन-कुटीर में इसी निराले
पड़े हुए थे डेरे डाले।
कभी कड़कती हुई अँधेरी
मैं विद्युल्लतिका बल खाती
पल पल पर दीपित रंधों से
द्रवत् स्वर्ण की झड़ी झँकाती।
बाहर वृक, चीते चिल्लाते;
भीतर थे हम बात चलाते।

समादृत आलोचक, निबंधकार, साहित्य-इतिहासकार, कोशकार और अनुवादक। हिंदी साहित्य के इतिहास और आलोचना को व्यवस्थित रूप प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित। जन्म : 01/10/1884 | बस्ती, उत्तर प्रदेश निधन : 01/02/1941 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म 4 अक्टूबर , 1884 को उत्तर प…
View profile & all 49 Poems / Storiesहा! हा! मुझसे कहो न क्यों तुम, आशा कभी न होगी पूर्णप्रतिफल इसकी नहीं मिलेगा, बैरी मान न होगा चूर्ण॥
वृथा मुझे भय मत दिखलाओ, आशा से मत करो निराश।कुछ भी बल है युगुल भुजों में, तो बैरी होवेगा नाश॥
करने दो प्रयत्न बल मुझको, देने दो जीवन का दान।निज कर्त्तव्य पूर्ण कर लूँ मैं, फल का मुझे नहीं कुछ ध्यान॥
यद्यपि में दुर्बल शरीर हूँ, जीवन भी मेरा निःसार।प्राणदान देने का तो भी, मुझको है अवश्य अधिकार॥
धर्म न्याय का पक्ष ग्रहण कर, कभी न दूँगा पीछे पैर।वीर जनों की रीति यही है, नहीं प्रतिज्ञा लेते फेर॥