अधगले पंजरों पर

Abhimanyu AnatAbhimanyu Anat9 Aug 1937 – 4 Jun 2018

1 min read · 12.7K reads

भूकंप के बाद ही
धरती के फटने पर
जब दफनायी हुई सारी चीजें
ऊपर को आयेंगी
जब इतिहास के ऊपर से
मिट्टि की परतें धुल जायेंगी
मॉरीशस के उन प्रथम
मजदूरों के
अधगले पंजरों पर के
चाबुक और बाँसों के निशान
ऊपर आ जायेंगे
उस समय
उसके तपिश से
द्वीप की संपत्तियों पर
मालिकों के अंकित नाम
पिघलकर बह जायेंगे
पर जलजला उस भूमि पर
फिर से नहीं आता
जहाँ समय से पहले ही
उसे घसीट लाया जाता है

इसलिए अभी उन कुलियों के

वे अधगले पंजार पंजर
जमीन की गर्द में सुरक्षित रहेंगे
और शहरों की व्यावसायिक संस्कृति के कोलाहल में
मानव का क्रंदन अभी
और कुछ युगों तक
अनसुना रहेगा।
आज का कोई इतिहास नहीं होता
कल का जो था
वह जब्त है तिजोरियों में
और कल का जो इतिहास होगा

अधगले पंजरों पर
सपने उगाने का।

Abhimanyu Anat
About the poet

Abhimanyu Anat

अभिमन्यु अनत (अंग्रेज़ी: Abhimanyu Anat , जन्म- 9 अगस्त, 1937) मॉरीशस के हिन्दी कथा-साहित्य के सम्राट हैं। उनका जन्म ९ अगस्त १९३७ को मॉरीशस के उत्तर प्रान्त में स्थित त्रियोले गांव में हुआ। उन्होंने १८ वर्षों से हिन्दी का अध्यापन किया और वे ३ सालों तक युवा मं…

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like