सिलसिला रखिए - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

बारहा तोहमतें गिला रखिए
आप हमसे ये सिलसिला रखिए

लूटने वाला हँसी है इतना
जाँ से जाने का हौसला रखिए

दिल की खिड़की अगर खुली हो तो
दिल के चारों तरफ़ किला रखिए

हमको देना है बहुत कुछ लेकिन
क्या बताएँ कि आप क्या रखिए

और क्या आजमाइशें होंगी
पास आकर भी फ़ासला रखिए

फिर भी तनहाइयाँ सताएँगी
आप चाहे तो काफ़िला रखिए
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories