साठ पार के माँ-बाबूजी - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

जैसे कि एक की साँस का होना
दूसरे के लिए बेहद ज़रूरी है

एक जो पहले सोता है
लेता है खर्राटे ज़ोर-ज़ोर से

और दूसरे जागता रहता है उसके सहारे, उसकी डोर थामे

उसके लिए यह साँसों की आवाज़ एक आश्वासन है
जीने की लय
जीने का जरिया और मतलब
जीने की वज़ह

एक का खर्राटा बचाता है दूसरे को अकेला होने से

कभी-कभी लगता है खर्राटे लेने वाला करता रहता है दूसरे की साँस की रखवाली।
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून