शब्द पहाड़ नहीं तोड़ते - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

आदमी के रक्त में
निरंतर हिमोग्लोबीन कम होता जा रहा है
यह किसी डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं
मेरी कविता पढ़कर भाँप सकते हो

अपनी कछुआ खंदकों से निकल कर कहता हूँ
किसी से न कहना कि तुमने मेरी बात सुनी है

सुनना कहने से अधिक ख़तरनाक हो सकता है

यह सुनकर तुम हाँफ जाओगे कि शब्द पहाड़ नहीं तोड़ते
पहाड़ का छोटा-सा पर्याय रचते हैं
यह तुम किसी पर्वतारोही से पूछो
कितनी अलंघ्य ऊँचाई होती है पहाड़ के पर्याय की
जिसकी यात्रा
आदमी को एक घुप अंधेरी भाड़ में झोंक देती है

जहाँ वह अपनी जयगाथा
उन पत्थरों से कहने को अभिशप्त है
जिनके कान अभी उगने को है।
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like