रुक जाओ - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

तीरगी का है सफ़र रुक जाओ
बोले अनबोले हैं डर रुक जाओ

तुम्हारे पास वक़्त कम हो तो
ले लो तुम मेरी उमर रुक जाओ

हर ओर दुकाने ही दुकानें हैं
कोई मिल जाए जो घर रुक जाओ

जश्न में उस तरफ़ क्यों बिखरें हैं
किसी नन्हे परिंदे के पर रुक जाओ
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like