क्यों लगते हो अच्छे केदारनाथ सिंह? - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

नामवर को बाबा
तुम्हें त्रिलोचन
और मुझे तुम
क्यों लगते हो अच्छे केदारनाथ सिंह?
शायद इसलिए कि स्वाद
एक गंध का नाम है
गंध एक स्मृति है
जो बहती है हमारी धमनियों में
जिस पर नाव की तरह तिरता है
एक प्रकाश-स्तम्भ
जो जीवंत इतिहास है।

सोचता हूँ तुम्हारी कविताएँ नहीं होतीं
तो मैं क्या पढ़ता केदार
शब्द परिचय के बावजूद?
और तुम क्या लिखते?

स्वयं तुम्हारी कविता ही
माझी का पुल है
मल्लाह के खुश होने की परछाई।
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like