ख़त - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

5 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों बाद एक भूले हुए एक दोस्त का ख़त मिला
मैं अरसे तक उसे जेब में लिए घूमता रहा
सोचता रहा कि कल
बस कल ही लिख दूंगा उसका
कोई प्यारा सा एक जवाब
फिर मैं बार-बार भूलता रह और इस काम को
याद करता रहा

एक दिन आखिर निकाल हीं लिया समय और
लिख डाला ख़त
खत के जवाब में ज्यादा यह लिखा कि क्यों और
आखिर क्यों देर हुई खत के जवाब में
फिर मैं ने उसे सहेज कर रखा अपनी जेब में
कि उसे कल सुबह ही सबसे पहले कर दूंगा पोस्ट
और फिर अरसे तक मैं उस खत को नहीं भेज सका

फिर देर होती गई और यह लगा कि
बेकार और बेमानी है इतने दिनों बाद किसी खत
का जवाब देना
कितने दिन बाद यह जोडने की जहमत भी नहीं उठाते बनी
अब बरसों बाद मेरे जेहन में टंगा है वह अनभेजा
खत
क्या करूं उस जवाब का जो मैंने
खत में लिखा था
और पता नहीं क्यों नहीं मिल सका मेरे दोस्त को
मेरे चाहने के बावजूद।
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like