बातें तेरी वो वो फ़साने तेरे - अब्दुल हमीद अदम

अब्दुल हमीद अदमअब्दुल हमीद अदम

3 min read · 12.4K reads

बातें तेरी वो वो फ़साने तेरे
शगुफ़्ता शगुफ़्ता बहाने तेरे

बस एक ज़ख़्म नज़्ज़ारा हिस्सा मेरा
बहारें तेरी आशियाने तेरे

बस एक दाग़-ए-सज्दा मेरी क़ायनात
जबीनें तेरी आस्ताने तेरे

ज़मीर-ए-सदफ़ में किरन का मुक़ाम
अनोखे अनोखे ठिकाने तेरे

फ़क़ीरों का जमघट घड़ी दो घड़ी
शराबें तेरी बादाख़ाने तेरे

बहार-ओ-ख़िज़ाँ कम निगाहों के वहम
बुरे या भले सब ज़माने तेरे

अदम भी है तेरा हिकायतकदाह
कहाँ तक गये हैं फ़साने तेरे
अब्दुल हमीद अदम
About the poet

अब्दुल हमीद अदम

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अब्दुल हमीद अदम

  1. आगही में इक ख़ला मौजूद है - अब्दुल हमीद अदम

    आगही में इक ख़ला मौजूद हैइस का मतलब है ख़ुदा मौजूद है

    12.4K reads
  2. ऐ साक़ी-ए-मह-वश - अब्दुल हमीद अदम

    ऐ साक़ी-ए-मह-वश ग़म-ए-दौराँ नहीं उठतादुर्वेश के हुज्रे से ये मेहमाँ नहीं उठता

    12.4K reads
  3. बस इस क़दर है ख़ुलासा - अब्दुल हमीद अदम

    बस इस क़दर है ख़ुलासा मेरी कहानी काके बन के टूट गया इक हुबाब पानी का

    12.4K reads
  4. गिरते हैं लोग गर्मी-ए-बाज़ार देख कर - अब्दुल हमीद अदम

    गिरते हैं लोग गर्मी-ए-बाज़ार देख करसरकार देख कर मेरी सरकार देख कर

    12.4K reads
  5. जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से - अब्दुल हमीद अदम

    जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से दिन ढलता हैहै किस ख़ूबी-ए-उस्लूब से दिन ढलता है

    12.4K reads