ये यक़ीं ये गुमाँ ही मुमकिन है - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

4 min read · 12.4K reads

ये यक़ीं ये गुमाँ ही मुमकिन है
तुझ से मिलना यहाँ ही मुमकिन है

ख़्वाब इक मुमकिन ओ मयस्सर का
गरचे उस का बयाँ ही मुमकिन है

बेहद ओ बे-हिसाब शौक़ में भी
क़स्द कू-ए-बुताँ ही मुमकिन है

तंगना-ए-जहाँ-ए-ज़ाहिर में
ये ज़मीं ये ज़माँ ही मुमकिन है

हद से हद इस रह-ए-हज़ीमत में
पुर्सिश-रह-रवाँ ही मुमकिन है

आतिश दिल पे डालने के लिए
रेग-ए-राह-ए-रवाँ ही मुमकिन है

सरहद-ए-मुम्किनात से आगे
सर पे इक आसमाँ ही मुमकिन है

आन बैठे कि जी लगाने को
सोहबत-ए-दोस्ताँ ही मुमकिन है

अर्सा-ए-ज़िंदगी में तेरी मिरी
सिर्फ़ इक दास्ताँ ही मुमकिन है

क्या तमाशा है याँ उठाने को
एक बार-ए-गिराँ ही मुमकिन है
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like