ये रह-ए-इश्क़ है इस राह पे गर जाएगा तू - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

4 min read · 12.4K reads

ये रह-ए-इश्क़ है इस राह पे गर जाएगा तू
एक दीवार खड़ी होगी जिधर जाएगा तू

शोर-ए-दुनिया को तो सुन रंग-ए-रह-ए-यार तो देख
हम जहाँ ख़ाक उड़ाते हैं उधर जाएगा तू

दर-ब-दर है तो कहीं जी नहीं लगता होगा
वो भी दिन आएगा थक-हार के घर जाएगा तू

आज़िम-ए-हिज्र-ए-मुसलसल हुआ इस मिट्टी से
लौट आएगा यहीं और किधर जाएगा तू

जान जाएगा कि मँज़िल नहीं मौजूद कहीं
ख़ुश-गुमाँ है अभी सरगर्म-ए-सफ़र जाएगा तू

आरज़ू रख उसे पाने की कोई रोज़ अभी
फिर यहीं बाम-ए-तमन्ना से उतर जाएगा तू

ये जो तूफ़ान तिरे गिर्द है दीवानगी का
इक ज़रा तेज़ हुआ और बिखर जाएगा तू

कारवाँ रद हुआ और चुप हुई आवाज़-ए-जरस
क्या अब उस सम्त को ता-हद्द-ए-नज़र जाएगा तू

अब कहाँ ख़्वाब-ए-मोहब्बत कि वो शब दूर नहीं
जब कहीं ख़ाक-भरी नींद से भर जाएगा तू
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like