तुझ से वाबस्तगी रहेगी अभी - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

4 min read · 12.4K reads

तुझ से वाबस्तगी रहेगी अभी
दिल को ये बेकली रहेगी अभी

सर को दीवार ही नहीं मिलती
सो ये दीवानगी रहेगी अभी

कोई दिन फ़ुर्सत-ए-तमन्ना है
कोई दिन सर ख़ुशी रहेगी अभी

कासा-ए-उम्र भी चुका फिर भी
कहीं कोई कमी रहेगी अभी

शब वही है जमाल-ए-ख़्वाब वही
आँख अपनी लगी रहेगी अभी

जिस क़यामत की आमद आमद है
वो क़यामत टली रहेगी अभी

हम यक़ीनन यहाँ नहीं होंगे
ग़ालिबन ज़िंदगी रहेगी अभी

कुछ अभी रंज-ए-आरज़ू है हमें
आँख में कुछ नमी रहेगी अभी

तू अभी मुब्तला-ए-दुनिया नहीं
तुझ में ये सादगी रहेगी अभी

ला-तअल्लुक़ हूँ उस तअल्लुक़ से
और ये दोस्ती रहेगी अभी

जी उचटता नहीं है लगता नहीं
सो ये बेगानगी रहेगी अभी

कहीं कोई चराग़ जलता है
कुछ न कुछ रौशनी रहेगी अभी
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like