मुझे कोई नहीं रोकता - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

5 min read · 12.4K reads

चार सू फैली चान्दनी से मुँह मोड़ कर
बे-पनाह वीरानी में, रो देने को
जब रौशनी और उम्मीद की जानिब
खुलती खिड़कियों को बन्द करने लगता है
किसी दिल-नशीन मक़ाम से कूच कर के
ठीक तरह सांस लेने से
इनकार करने लगता हूँ
मुझे कोई नहीं रोकता
तर्क करने लगता हूँ, उन जगहों को
जिन से मेरी मिटटी, नमी लेती है
बन्द दरवाजों से टकराते हुए
किसी ना-मुमकिन ख़्वाब को
रवाना हो जाता हूँ
गाते हुए परिन्दों को उड़ाकर
दरख़्तों से लिपट जाने को
महकते लिबासों और चहलक़दमी की सरसराहट से
भागने लगता हूँ
दुखन की दहलीज़ पे ढह जाने के लिए
मँज़िलों से दूर
रास्तों में उड़ता चला जाता हूँ
ख़ामोशी की जानिब
अपना सफ़र तेज़ कर देता हूँ
और एक ख़राश को
जब तेज़ धार आले से गहरा करने लगता हूँ
कोई नहीं रोकता मुझे
धुन्द में खो जाने वाले
शायद — देख सकते हैं
और सिर्फ़ फैला सकते हैं
अपनी बाहें
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी