कुछ काम नहीं है यहाँ वहशत के बराबर - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

4 min read · 12.4K reads

कुछ काम नहीं है यहाँ वहशत के बराबर
सो तुम हमें ग़म दो कोई हिम्मत के बराबर

कब लगता है जी राह-ए-सहूलत में हमेशा
और मिलता है कब रंज ज़रूरत के बराबर

आसाइश-ओ-आराम हो या जाह-ओ-हशम हो
क्या चीज़ यहाँ पर है मोहब्बत के बराबर

गुँजाइश-ए-अफ़्सोस निकल आती है हर रोज़
मसरूफ़ नहीं रहता हूँ फ़ुर्सत के बराबर

भर लाए हैं हम आँख में रखने को मुक़ाबिल
इक ख़्वाब-ए-तमन्ना तिरी ग़फ़लत के बराबर

रख देंगे तिरे पाँव में हम मौज में आकर
दुनिया है कहाँ जान की क़ीमत के बराबर

फिर कश्मकश-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ कार-ए-ज़ियाँ है
जब जीत भी ठहरी है हज़ीमत के बराबर

जीने में जो एहसास-ए-तफ़ाख़ुर है कहाँ है
जीते चले जाने की नदामत के बराबर
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like