सोने से पहले एक ख़याल - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

मुझे नवम्बर की धूप की तरह मत चाहो

कि इस में डूबो तो तमाज़त में नहा जाओ

और इस से अलग हो तो

ठंडक को पोर पोर में उतरता देखो

मुझे सावन के बादल की तरह चाहो

कि उस का साया बहुत गहरा

नस नस में प्यास बुझाने वाला

मगर उस का वजूद पल में हवा

पल में पानी का ढेर

मुझे शाम की शफ़क़ की तरह मत चाहो

कि आसमान के क़ुर्मुज़ी रंगों की तरह

मेरे गाल सुर्ख़

मगर लम्हा-भर बाद

हिज्र में नहा कर, रात सी मैली मैली

मुझे चलती हवा की तरह मत चाहो

कि जिस के क़याम से दम घुटता है

और जिस की तेज़-रवी क़दम उखेड़ देती है

मुझे ठहरे पानी की तरह मत चाहो

कि मैं इस में कँवल बन के नहीं रह सकती हूँ

मुझे बस इतना चाहो

कि मुझ में चाहे जाने की ख़्वाहिश जाग उठे!

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads