एक नज़्म इजाज़तों के लिए - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

तुम मुझे पहन सकते हो

कि मैं ने अपने आप को

धुले हुए कपड़े की तरह

कई दफ़अ' निचोड़ा है

कई दफ़अ' सुखाया है

तुम मुझे चबा सकते हो

कि मैं चूसने वाली गोली की तरह

अपनी मिठास की तह घुला चुकी हूँ

तुम मुझे रुला सकते हो

कि मैं ने अपने आप को क़त्ल कर के

अपने ख़ून को पानी पानी कर के

आँखों में झील बना ली है

तुम मुझे भून सकते हो

कि मेरी बोटी बोटी

तड़प तड़प कर

ज़िंदगी की हर साँस को

अलविदा'अ कह चुकी है

तुम मुझे मसल सकते हो

कि रोटी सूखने से पहले

ख़स्ता हो कर भुर्भुरी हो जाती है

तुम मुझे ता'वीज़ की तरह

घोल कर पी जाओ

तो मैं कलीसाओं में बजती घंटियों में

इसी तरह तुलूअ' होती रहूँगी

जैसे गुल-ए-आफ़्ताब

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads