कोहर के उस पार - नज़्म

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानीफ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

1 min read · 12.4K reads

कोहर के पार

और दूर कहीं

कहकशाओं की प्यार बस्ती में

चाँद तारों की फैली दुनिया में

बादलों के रवाँ जज़ीरों में

कौन होगा जो रह रहा होगा

गरचे कुछ भी नज़र नहीं आता

हमें फिर भी तलाश करना है

जो कि तेरी हसीन आँखों में

जो कि मेरे भी क़ल्ब-ए-मुज़्तर में

रोज़ जीता है रोज़ मरता है

वही एहसास का घना साया

ज़िंदगी के तवील रस्ते पर

रोज़ घटता है रोज़ बढ़ता है

कोई मेरे क़रीं नहीं आता

मेरी आँखें सराब बस्ती की

ऐसे लगता है हो गईं आदी

फिर मिरे दिल के फैले सहरा में

एक आहू ने अपने ज़ख़्मों से

मौसमों के नहीफ़ हाथों से

जंगलों को पयाम भेजा है

कि ये फैली हुई सियह चादर

सिर्फ़ वहम-ओ-गुमाँ है कुछ भी नहीं

आ मिरे साथ ऐ मिरे हमदम

हम भी इस ज़ौ-फ़िशाँ सितारे की

चंद किरनों से इक ज़िया ले कर

कोहर के पार आओ

जा निकलें

ढूँड लें उस सफ़ेद बस्ती को

जो हमें ख़ुल्क़-ओ-प्यार भी देगी

चैन-ओ-सुख भी क़रार भी देगी

उजले सच का निखार भी देगी

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी
About the poet

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

उपनाम : ''फ़र्रुख़'' जन्म : शोरकोट, पंजाब

View profile & all 19 Poems / Stories

More from फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

  1. तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगे

    तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगेआस का सूरज डूब रहा है लौट के घर कब आओगे

    12.4K reads
  2. वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी है

    वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी हैख़ुद्दार है ऐसा कि गुमाँ उस का ख़ुदी है

    12.4K reads
  3. दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वाला

    दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वालाकहाँ गया मिरी दुनिया सँवारने वाला

    12.4K reads
  4. बीते लम्हे कशीद करती हूँ

    बीते लम्हे कशीद करती हूँइस तरह जश्न-ए-ईद करती हूँ

    12.4K reads
  5. बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब दे

    बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब देतिरे बा'द शहर-ए-गुमान में है ग़ुबार कैसा जवाब दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like