मद्रास

दूधनाथ सिंहदूधनाथ सिंह17 Oct 1936 – 1 Dec 2018

1 min read · 12.4K reads

स्वागत-होटल में लोग अपनी ख़ुशी फुसफुसा रहे हैं ।

मेरिना समुद्र-तट पर सुबह

मछुआरों के नंगे बच्चे नहा रहे हैं

जिस बैरक में 'क्लाइव' रहता था--उसके पास

प्याज़ की दस-दस गाँठों का ढेर लगाए--औरतें

ख़रीदार के इन्तज़ार में झुटैंले बालों से जुएँ निकाल रही हैं


दो हज़ार वर्ष पुरानी एक कवयित्री

हाथ उठाए मछुआरों की झोंपड़ी की तरफ़ इशारा कर रही है

प्रेम काली पसलियों में दमे की तरह हाँफ रहा है

एक सुखण्डी चेहरा--इतिहास की गाँठ

खोलता हुआ बालू

में गड़ा है ।


सूरज आख़िरकार--पूरब में ही

उगता है ।

दूधनाथ सिंह
About the poet

दूधनाथ सिंह

दूधनाथ सिंह (जन्म:17 अक्टूबर, 1936 एवं निधन 12 जनवरी, 2018) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। जीवन परिचय…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from दूधनाथ सिंह

  1. क्रूरता

    एकमैंने तुम्हें अपनी बाँहों में निश्चित सोते हुए देखा है।

    12.5K reads
  2. कालिदास

    मौन के विराट अश्वत्थ से जो मुझे ले गएवाक् और अर्थ के समुच्चय-बोध तक

    12.4K reads
  3. किस अज्ञात इशारे पर

    यह एक नया दिन है ख़ून में नहाई सदियों के बाद यह मौन अट्टहास।न्याय की आशा में बाँधे हुए तुम्हें मैं ताक रहा हूँ बूँद-बूँद टूटते आकाश में अँधेरा चिड़ियों की आँखें निचोड़ रहा है बदली की तंग गलियों में दस्ते पर उतर रहे हैं... एक नया दिन है यह... मेरे प्यार! चारों ओर युद्ध चल रहे हैं सभी समझते हैं इतनी भयावह नीरवता का अर्थ।

    12.5K reads
  4. प्यार

    स्तब्ध निःशब्दता में कहीं एक पत्ता खड़कता है।अंधेरे की खोह हलचल के प्रथम सीमान्त पर चुप--

    12.4K reads
  5. कन्याकुमारी : सूर्योदय : सूर्यास्त

    लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंगएक ग़ुस्सैल इशारे की तरह

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like