Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

मौत Sher

8 sher

ज़िंदगी क्या है अनासिर में ज़ुहूर-ए-तरतीबमौत क्या है इन्हीं अज्ज़ा का परेशाँ होना

बृज नारायण चकबस्त

मौत का एक दिन मुअय्यन हैनींद क्यूँ रात भर नहीं आती

मिर्ज़ा ग़ालिब

हुए नामवर बे-निशाँ कैसे कैसेज़मीं खा गई आसमाँ कैसे कैसे

अमीर मीनाई

ग़म-ए-हस्ती का 'असद' किस से हो जुज़ मर्ग इलाजशम्अ हर रंग में जलती है सहर होते तक

मिर्ज़ा ग़ालिब

मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने काउसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले

मिर्ज़ा ग़ालिब

हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता हैवो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता

मिर्ज़ा ग़ालिब

क़ैद-ए-हयात ओ बंद-ए-ग़म अस्ल में दोनों एक हैंमौत से पहले आदमी ग़म से नजात पाए क्यूँ

मिर्ज़ा ग़ालिब

मिट्टी का बदन कर दिया मिट्टी के हवालेमिट्टी को कहीं ताज-महल में नहीं रक्खा

मुनव्वर राना