Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

इंतिज़ार Sher

14 sher

ग़ज़ब किया तिरे वअ'दे पे ए'तिबार कियातमाम रात क़यामत का इंतिज़ार किया

दाग़ देहलवी

इस उम्मीद पे रोज़ चराग़ जलाते हैंआने वाले बरसों ब'अद भी आते हैं

ज़ेहरा निगाह

ये न थी हमारी क़िस्मत कि विसाल-ए-यार होताअगर और जीते रहते यही इंतिज़ार होता

मिर्ज़ा ग़ालिब

वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भीइंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे

Parveen Shakir

आप का ए'तिबार कौन करेरोज़ का इंतिज़ार कौन करे

दाग़ देहलवी

हैराँ हूँ इस क़दर कि शब-ए-वस्ल भी मुझेतू सामने है और तिरा इंतिज़ार है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

कब वो आएँगे इलाही मिरे मेहमाँ हो करकौन दिन कौन बरस कौन महीना होगा

मुबारक अज़ीमाबादी

माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैंतू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख

अल्लामा इक़बाल

हम ने माना कि तग़ाफ़ुल न करोगे लेकिनख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होते तक

मिर्ज़ा ग़ालिब

आह को चाहिए इक उम्र असर होते तककौन जीता है तिरी ज़ुल्फ़ के सर होते तक

मिर्ज़ा ग़ालिब

तमाम जिस्म को आँखें बना के राह तकोतमाम खेल मोहब्बत में इंतिज़ार का है

मुनव्वर राना

फिर बैठे बैठे वादा-ए-वस्ल उस ने कर लियाफिर उठ खड़ा हुआ वही रोग इंतिज़ार का

अमीर मीनाई

बारहा तेरा इंतिज़ार कियाअपने ख़्वाबों में इक दुल्हन की तरह

Parveen Shakir

इस हवा में कर रहे हैं हम तिरा ही इंतिज़ारआ कहीं जल्दी से साक़ी शीशा ओ साग़र समेत

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी