Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

हुस्न Sher

14 sher

तुम्हारी आँखों की तौहीन है ज़रा सोचोतुम्हारा चाहने वाला शराब पीता है

मुनव्वर राना

हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँदो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं

Parveen Shakir

नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिएपंखुड़ी इक गुलाब की सी है

मीर तक़ी मीर

'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों मेंसारी मस्ती शराब की सी है

मीर तक़ी मीर

ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैंसाफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं

दाग़ देहलवी

उन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है

मिर्ज़ा ग़ालिब

कौन सी जा है जहाँ जल्वा-ए-माशूक़ नहींशौक़-ए-दीदार अगर है तो नज़र पैदा कर

अमीर मीनाई

आस्तीं उस ने जो कुहनी तक चढ़ाई वक़्त-ए-सुब्हआ रही सारे बदन की बे-हिजाबी हाथ में

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

हसीं तो और हैं लेकिन कोई कहाँ तुझ साजो दिल जलाए बहुत फिर भी दिलरुबा ही लगे

बशीर बद्र

तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहींमहफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है

Sahir Ludhianvi

मुश्किल बहुत पड़ेगी बराबर की चोट हैआईना देखिएगा ज़रा देख-भाल के

अमीर मीनाई

आईना देख अपना सा मुँह ले के रह गएसाहब को दिल न देने पे कितना ग़ुरूर था

मिर्ज़ा ग़ालिब

शोख़ी-ए-हुस्न के नज़्ज़ारे की ताक़त है कहाँतिफ़्ल-ए-नादाँ हूँ मैं बिजली से दहल जाता हूँ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

बहुत दिनों से मिरे साथ थी मगर कल शाममुझे पता चला वो कितनी ख़ूबसूरत है

बशीर बद्र