Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

औरत Sher

10 sher

बिंत-ए-हव्वा हूँ मैं ये मिरा जुर्म हैऔर फिर शाएरी तो कड़ा जुर्म है

सरवत ज़ेहरा

तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिनतू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था

मजाज़ लखनवी

चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी हैमैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है

मुनव्वर राना

एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत कीदोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की

ज़ेहरा निगाह

औरत के ख़ुदा दो हैं हक़ीक़ी ओ मजाज़ीपर उस के लिए कोई भी अच्छा नहीं होता

ज़ेहरा निगाह

कल अपने-आप को देखा था माँ की आँखों मेंये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है

मुनव्वर राना

औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाज़ार दियाजब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया

Sahir Ludhianvi

घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैंलड़कियाँ धान के पौदों की तरह होती हैं

मुनव्वर राना

उन को भी तिरे इश्क़ ने बे-पर्दा फिरायाजो पर्दा-नशीं औरतें रुस्वा न हुईं थीं

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

एक औरत से वफ़ा करने का ये तोहफ़ा मिलाजाने कितनी औरतों की बद-दुआएँ साथ हैं

बशीर बद्र