Couplets · शेर
Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
आँख Sher
10 sher
आ जाए न दिल आप का भी और किसी परदेखो मिरी जाँ आँख लड़ाना नहीं अच्छा

तुम्हारी आँखों की तौहीन है ज़रा सोचोतुम्हारा चाहने वाला शराब पीता है

कुछ तुम्हारी निगाह काफ़िर थीकुछ मुझे भी ख़राब होना था

'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों मेंसारी मस्ती शराब की सी है

रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइलजब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है

एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा हैतुम ने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना

कब उन आँखों का सामना न हुआतीर जिन का कभी ख़ता न हुआ

बुज़-दिली होगी चराग़ों को दिखाना आँखेंअब्र छट जाए तो सूरज से मिलाना आँखें

कभी कभी तो छलक पड़ती हैं यूँही आँखेंउदास होने का कोई सबब नहीं होता

निकलने ही नहीं देती हैं अश्कों को मिरी आँखेंकि ये बच्चे हमेशा माँ की निगरानी में रहते हैं
