वो पास क्या ज़रा सा मुस्कुरा के बैठ गया
मैं इस मज़ाक को दिल से लगा के बैठ गया
जब उसके बज़्म में दार-ओ-रसन की बात चली
मैं झट से उठ गया और आगे आकर बैठ गया
दरख़्त काट के जब थक गया लकड़हारा
तो एक दरख़्त के साये में जाकर बैठ गया
तुम्हारे दर से कब उठना चाहता था मगर
ये मेरा दिल है की मुझको उठा के बैठ गया
जो मेरे वास्ते कुर्सी लगाया करता था
वो मेरी कुर्सी कुर्सी लगाकर बैठ गया
फिर उसके बाद के लोग कई लोग उठ के जाने लगे
मैं उठ के जाने का नुस्खा बता के बैठ गया








