रास्ते जो भी चमक-दार नज़र आते हैं
सब तेरे ओढ़नी के तार नज़र आते हैं
कोई पागल ही मोहब्बत से नवाजेगा मुझे
आप तो खैर समजदार नज़र आते हैं
मैं कहां जाऊ करु किस से शिकायत उस की
हर तरफ़ उस के तराफ़-दर नज़र आते हैं
जख्म भरने लगे है पिछली मुलाक़ात के
फिर मुलाक़ात के आसार नज़र आते हैं
एक ही बार नज़र पड़ती है उन पर 'ताबीश'
और फिर वो ही लगातर नज़र आते हैं







