मर जाएँगे लेकिन कभी उल्फ़त न करेंगे

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

मर जाएँगे लेकिन कभी उल्फ़त न करेंगे

हम जीने को अपने ये मुसीबत न करेंगे

है दिल में कि मिल जाइए अब बुल-हवसों में

फिर हम से कहाँ तक वो मुरव्वत न करेंगे

कहते हैं मिरी जान का जाना नहीं मुमकिन

जब तक वो मुझे आप से रुख़्सत न करेंगे

ऐ ख़िज़्र जो पीना हो हमें आब-ए-बक़ा भी

इस फिरने से मय-ख़ाने की ख़िदमत न करेंगे

तू अब तो गरेबाँ को मिरे छोड़ दे 'आरिफ़'

बस आज से हम तुझ को नसीहत न करेंगे

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories