मजबूरी के मौसम में भी जीना पड़ता है - ज़फ़र गोरखपुरी

ज़फ़र गोरखपुरीज़फ़र गोरखपुरी5 Sept 1935 – 29 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

मजबूरी के मौसम में भी जीना पड़ता है
थोड़ा सा समझौता जानम करना पड़ता है

कभी कभी कुछ इस हद तक बढ़ जाती है लाचारी
लगता है ये जीवन जैसे बोझ हो कोई भारी
दिल कहता है रोएँ लेकिन हँसना पड़ता है

कभी कभी इतनी धुंधली हो जाती है तस्वीरें
पता नहीं चलता कदमों में कितनी हैं ज़ंजीरें
पाँव बंधे होते हैं लेकिन चलना पड़ता है

रूठ के जाने वाले बादल टूटने वाला तारा
किस को ख़बर किन लम्हों में बन जाए कौन सहारा
दुनिया जैसी भी हो रिश्ता रखना पड़ता है
ज़फ़र गोरखपुरी
About the poet

ज़फ़र गोरखपुरी

View profile & all 36 Poems / Stories

More from ज़फ़र गोरखपुरी

  1. आर पार का मंज़र - ज़फ़र गोरखपुरी

    ये अहद क्या है की सब पर गिराँ गुज़रता हैये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

    12.4K reads
  2. अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलने - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलनेहम ने सोच रखा है रात यूँ गुज़ारेंगे

    12.4K reads
  3. अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्स - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्सहाथ भी नहीं आया, पास भी रहा एक शख़्स

    12.4K reads
  4. अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी - ज़फ़र गोरखपुरी

    अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने काअब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

    12.4K reads
  5. इकीसवीं सदी - ज़फ़र गोरखपुरी

    दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगानाएक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

    12.4K reads