जहाँ बात वहदत की गहरी रहेगी

यासीन अली ख़ाँ मरकज़यासीन अली ख़ाँ मरकज़

1 min read · 12.4K reads

जहाँ बात वहदत की गहरी रहेगी

वहाँ फ़िक्र अपनी न तेरी रहेगी

लजाजत अमीरों से यक-दम उठा दे

क़नाअ'त से अपनी फ़क़ीरी रहेगी

न जीने की ख़्वाहिश न मरने का ग़म है

जो हालत है अपनी वो ठहरी रहेगी

मुजल्ला हुआ जब से दिल है हमारा

न मरक़द में अपने अँधेरी रहेगी

घमंड हर तरह करना ज़ेबा नहीं है

जवानी किसी की न पीरी रहेगी

ख़ुदाई की क़ुदरत ख़ुदी से है 'मरकज़'

मुक़ल्लिद हैं जब तक असीरी रहेगी

यासीन अली ख़ाँ मरकज़
About the poet

यासीन अली ख़ाँ मरकज़

View profile & all 13 Poems / Stories