शुक्ला ऐसा बहुत कुछ करता है

Vishnu NagarVishnu Nagar14 Jun 1950

1 min read · 12.7K reads

शुक्ला ऐसा बहुत कुछ करता है

जिससे शुक्ला न लगकर तिवारी लगे

एतलिस्ट गुप्ता तो लगे ही

लेकिन इस चक्कर में वह ऐसा बहुत कुछ कर जाता है

जिससे वह वर्मा लगने लगता है

जिसे वह बिल्कुल पसंद नहीं करता

जो बनने कि वह सपने में भी नहीं सोचता

त्रासदी यह है कि वह संभले तब तक

लोग उसे वर्मा कहना शुरू कर देते हैं

वह कितना ही कहे वह वर्मा नहीं , शुक्ला है

कोई सुनता नहीं

शुक्ला इससे परेशान है

तिवारी जी और गुप्ता जी को इससे ख़ुशी बेहिसाब है।

Vishnu Nagar
About the poet

Vishnu Nagar

Vishnu Nagar born in 14 June 1950. He Lives in delhi. His four books have been published

View profile & all 22 Poems / Stories