पर्याप्त

Vishnu KhareVishnu Khare9 Feb 1940 – 19 Sept 2018

1 min read · 12.6K reads


जिस तरह उम्मीद से ज़्यादा मिल जाने के बाद
माँगनेवाले को चिन्ता नहीं रहती
कि वह कहाँ खाएगा या कब
या उसे भूख लगी भी है या नहीं
वही आलम उसका है

काफ़ी दे दिया जा चुका है उसके कटोरे में
कहीं भी कभी भी बैठकर खा लेगा जितना मन होगा
जल्दी क्या है

बच जाएगा या खाया नहीं जाएगा
तो दूसरे तो हैं
और नहीं तो वही प्राणी
जो दूर बैठे उम्मीद से देख रहे हैं

 

Vishnu Khare
About the poet

Vishnu Khare

Vishnu Khare (9 February 1940 – 19 September 2018) was an Indian Hindi poet, translator, literary and film critic, journalist and scriptwriter. He wrote both in Hindi and English. He taught English literature at university level, served as the Programme Secre…

View profile & all 23 Poems / Stories