काशी - नज़्म

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

गंगा की छाती पर

सर रख कर नई

कुछ देर

जकड़े बनारस के

बूढ़े नाख़ूनों और झुर्रियों ने

चिपचिपाती चमड़ी वाले हाथों को

छू कर यूँ लगा कि तुम वही हो जो मैं हूँ

और ये मेरी जगह है

मैं हूँ मनिकरनिका

और तुम मेरे काशी

ये जो गंगा है ना

इसी में बहते बहते हम एक किनारे

मिले थे कभी

और हमेशा के लिए एक हो गए

ये गंगा ही साक्षी है

गंगा ही रिश्ता

यही प्रेम भी

सूत्र भी ये है

हम गंगा के कंकर

गंगा की औलाद

और इसी में मोह

मोक्ष भी इसी में

मैं मनिकरनिका

तुम मेरे काशी

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like