चाँदनी - नज़्म

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

वक़्त आ गया अब रात का

फिर थम गई चलती हवा

ख़ामोश है सारी फ़ज़ा

चारों तरफ़ इक नूर सा

बरसा रही है चाँदनी

देखो वो बादल आ गए

और चाँद पर भी छा गए

इस नूर के आँचल में अब

इस क़ैद इस बादल में अब

घबरा रही है चाँदनी

ऐ लो वो बादल छट गए

और चाँद पर से हट गए

हर हर दर-ओ-दीवार पर

दरिया पे और कोहसार पर

फिर छा रही है चाँदनी

अब तो सुब्ह होने लगी

कुछ बढ़ चली है रौशनी

रुख़्सत हुए तारे भी सब

रोती हुई शबनम को अब

बहला रही है चाँदनी

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय