तुम

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

आओ एक रात कि पहन लूँ तुम्हें

अपने तन पर लिबास की मानिंद

तुम को सीने पे रख के सो जाऊँ

आसमानी किताब की मानिंद

और तिरे हर्फ़ जान-ए-जाँ ऐसे

फिर मिरी रूह में उतर जाएँ

जैसे पैग़म्बरों के सीने पर

कोई सच्ची वही उतरती है

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like