24-वाँ साल

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

सेवइयाँ खाने का

मन करता है

कब हारे में रखी

हांडी उतरेगी

कब माँ

सेवइयाँ परोसेगी

कब से

थाली लिए खड़ी हूँ

पहले धुआँ गहरा था

आँखों में चुभता था

खारा था बहुत

अब हल्का है

झीना है

ख़ुशबू आती है धुएँ से

गुर गुर की आवाज़ें

आने लगी है माँ

हांडी उतार लो

सेवइयाँ पक गई हैं

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like