नायाब है सुकून दिल-ए-बे-क़रार में

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

नायाब है सुकून दिल-ए-बे-क़रार में

बिस्मिल की है तड़प मिरे कुंज-ए-मज़ार में

गुलज़ार-ए-दहर में चमन-ए-बे-ख़िज़ाँ हूँ मैं

लाले का रंग है जिगर-ए-दाग़-दार में

काँटा मिला है गूँज का ज़ुल्फ़ों का जाल है

बाली की मछली हाथ लगी है शिकार में

नौ लाख की जभी हुई क़ीमत उसे नसीब

मोती थे मेरे आबलों के उन के हार में

अय्याम-ए-ऐश में रुख़-ए-दौलत से है अलग

अफ़्सोस पर हमारे कटे हैं बहार में

जब से उड़ी है ख़ाक-ए-अलम रश्क-ए-माहताब

इक आसमान और है मेरे ग़ुबार में

धोई हुई है दूध से तेरी ज़बान-ए-साफ़

'अख़्तर' तू ही है शाइ'रों के ए'तिबार में

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories