लबालब कर दे ऐ साक़ी है ख़ाली मेरा पैमाना

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

लबालब कर दे ऐ साक़ी है ख़ाली मेरा पैमाना

सलामत दौर-ए-गर्दूं तक ये शीशा और ये मय-ख़ाना

न पूछो नाम मुझ वहशत-ज़दा का दश्त-ए-फ़ुर्क़त में

सिड़ी सौदाई मजनूँ मस्त बे-ख़ुद ज़ार-ओ-दीवाना

मुझे मुशरिक न समझो मैं मुवह्हिद हूँ ज़माने में

तसावीर-ए-ख़याली से भरा है मेरा बुत-ख़ाना

हुआ मतला जो मशरिक़ में तो मग़रिब में हुआ मक़्ता

लिए फिरते हैं हम दोश-ए-सबा पर बैत का ख़ाना

उरूस-ए-फ़िक्र मेरी और दूल्हे से न ज़म होगी

फ़क़ीरी की मिलेगी बू जो जोड़ा होगा शाहाना

भला लहज-ओ-लहजा ईस्तादा क्या बयाँ होगा

क़यामत तक तो सुनिए बैठ कर उल्फ़त का अफ़्साना

ज़ईफ़ी में भी लिपटी है बला-ए-शाइ'री मुझ से

न छूटेगी कभी 'अख़्तर' क़लम से मश्क़-ए-तिफ़्लाना

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशी