गर्मियाँ शोख़ियाँ किस शान से हम देखते हैं

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

गर्मियाँ शोख़ियाँ किस शान से हम देखते हैं

क्या ही नादानियाँ नादान से हम देखते हैं

ग़ैर से बोसा-ज़नी और हमें दुश्नामें

मुँह लिए अपना पशीमान से हम देखते हैं

फ़स्ल-ए-गुल अब की जुनूँ-ख़ेज़ नहीं सद-अफ़्सोस

दूर हाथ अपना गरेबान से हम देखते हैं

आज किस शोख़ की गुलशन में हिना-बंदी है

सर्व रक़्साँ हैं गुलिस्तान से हम देखते हैं

'अख़्तर'-ए-ज़ार भी हो मुसहफ़-ए-रुख़ पर शैदा

फ़ाल ये नेक है क़ुरआन से हम देखते हैं

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like