सच से शायद दूर नहीं ! - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

( कुछ अजब बात करते हैं )
  सर्द रातों का
गर्म जादू
दूर - दूर ... बहुत दूर तक
   ( मालूम पडता है )
   जैसे, फैला हो रेत का संसार


समय के कुछ टुकडे
छूटते छटपटाते - से
ज़िंदगी से दूर ... दूर भागते हुए
मि‍टाना चाहते हैं थकान
ढूँढते हैं पानी रेत के जंगल में


इन्‍हीं जंगलों से पहुँचते
हैं कई रास्‍ते
उन गुफाओं तक
     जि‍नसे
नि‍कलकर आ चुके हैं
इन सर्द रातों तक

                   - 1995 ई0
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like