आँधि‍याँ - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

जहाँ दो पल बैठा करते हम-तुम,
उन दरख्‍़तों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।

छुआ करते जि‍न बुलंदि‍यों से आसमाँ,
उन परबतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।

महक-महक उठते जो ख़ुशबू से,
उन खतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।

सि‍लवट से जि‍नकी भरा होता बि‍छौना,
उन करवटों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।

जुटाती ताक़त जो लड़ने की,
उन हसरतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।

पुख्‍़ता और भी जि‍नसे होती उम्‍मीदें,
उन तोहमतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ।
                              
                            -1995 ई0
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like