सपने - उमेश चौहान

उमेश चौहानउमेश चौहान9 Sept 1959 – 4 Sept 2016

5 min read · 12.4K reads

सच तो साबित वे सपने ही होते हैं
जिन्हें हम सच्चा मान बैठते हैं
नींद के टूटने के बाद भी
और एकदम ही झूठे होते हैं वे सपने
जिनके बारे में हमें कुछ भी याद नहीं रहता
अपनी आँखें खोल लेने के बाद ।

वैसे सपने तो खुली आँखों से भी देख सकते हैं हम
लेकिन बड़ा मुश्किल होता है
इन दिवास्वप्नों का सच साबित होना
क्योंकि हमारी खुली आँखों के सामने जो कुछ भी घटित हो रहा होता है
उसमें प्रायः कुछ भी तो काल्पनिक नहीं होता
और वास्तविकता को काल्पनिक मानकर बुना गया कोई भी सपना
कभी वापस हक़ीक़त में बदल ही नहीं सकता,
दोस्तो ! खुली आँखों से हम सपने नहीं
बस सच की तस्वीर ही देख सकते हैं ।

अपनी आँखें खुल जाने पर ही तो हम गढ़ते हैं वे औज़ार
और भरते हैं अपने भीतर वह अटूट इच्छा-शक्ति
जिसके सहारे ही जुट सकते हैं हम
सोते समय देखे गए अपने तमाम सपनों को सच साबित करने में ।
उमेश चौहान
About the poet

उमेश चौहान

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like